मैनपुरी , दिसंबर 30 -- मैनपुरी जिले में बढ़ती शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताई है।
एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शाक्य के नेतृत्व में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें तर्क दिया गया कि जब भीषण ठंड के कारण बेसिक स्कूलों में पहले ही छुट्टियाँ घोषित की जा चुकी हैं, तो इन्हीं परिसरों में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को राहत मिलना अनिवार्य है ताकि उन्हें बीमारी के खतरे से बचाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित