मैनपुरी , मार्च 6 -- उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुई गांव निवासी विश्राम सिंह पुत्र केदार सिंह और नगला कमल निवासी आजाद पुत्र रूपलाल बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मैनपुरी-भोगांव रोड पर पावरहाउस के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मजदूरों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित