मैनपुरी , जनवरी 29 -- मैनपुरी जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव किए हैं। जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद, एसपी ने तत्काल प्रभाव से 20 उप-निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस कदम को कानून व्यवस्था में सुधार और पुलिसिंग को धार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार कई चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। संजय सिंह को कुरावली से हटाकर थाना भोगांव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पुलिस लाइन से राजकुमार गौतम को नवीगंज चौकी (थाना बेवर) का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सुखवीर सिंह अब नवीगंज के स्थान पर ईसई खास चौकी की कमान संभालेंगे। वहीं, राहुल देव को पुलिस लाइन से बुझिया चौकी (थाना करहल) और अभियोजन कार्यालय से योगेश कुमार दीक्षित को हन्नूखेड़ा चौकी (थाना बिछवां) का प्रभारी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित