नयी दिल्ली , फरवरी 10 -- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी को भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर आयेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर श्री मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। दोनों नेता 'होराइजन 2047 रोडमैप' के अंतर्गत व्यापक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा करेंगे। इसके अतिरिक्त वे हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग सहित आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। दोनों नेता मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। श्री मैक्रों 19 फरवरी को यहां एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित