भुवनेश्वर , अक्टूबर 16 -- बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने गुरुवार को कहा कि वह ओडिशा की सेवा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं और रहेंगे।
श्री पटनायक ने पूर्वी भुवनेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी पार्टी का मार्गदर्शक सिद्धांत सेवा है। पार्टी हमेशा ओडिशा के लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता की सेवा करने का भी आग्रह किया।
बीजद प्रमुख ने पदयात्रा के दौरान मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए उनकी जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार भी व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित