देहरादून , जनवरी 25 -- उत्तराखंड में रविवार को मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन किेए गए। जिसके अंतर्गत देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल में पदयात्राएं और साइकिल रैली निकाली गईं।
जिला खेल कार्यालय, नरेंद्र नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से पूर्णानंद स्टेडियम से भद्रकाली, भद्रकाली से पूर्णानंद वापसी तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। पौड़ी गढ़वाल के कण्डोलिया पार्क में सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएएल शाह ने युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई। नैनीताल में पदयात्रा का शुभारंभ सेंट पॉल्स स्कूल, काठगोदाम से हुआ, जो क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी तक निकाली गई।
देहरादून में पदयात्रा का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से एयरफोर्स कैम्प एवं महन्त इंद्रेश मोथरोवाला तक की गई। इस अवसर पर 800 से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने फर्स्ट टाइम यंग वोटर्स को बैच लगाकर सम्मानित किया। सभी युवा प्रतिभागियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान की शपथ ली।
देहरादून में पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री गोहाटी एम्स के अध्यक्ष डॉ बीकेएस संजय, विशिष्ट अतिथि वाईस चांसलर प्रोफेसर नपिंदर सिंह , डॉ अमित भट्ट, डॉ अमल शुक्ला, अवदेश कौशल, डॉ आदित्य हरबोला, मोहित सिंह लेफ़्टिनेंट एनसीसी, मोनिका नांदल, उपनिदेशक माय भारत शामिल रहे। नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल) में प्रतियोगी साइकिलिस्ट द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। टॉप 5 साइकइलिस्ट को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता ओपन वर्ग में कराई गई जिसका समापन आज पूर्णानंद स्टेडियम में हुआ। पुरस्कार वितरण नगर पालिका अध्यक्ष मुनिकी रेती नीलम बिजल्वाण द्वारा किया गया।
नैनीताल में पदयात्रा का शुभारंभ सेंट पॉल्स स्कूल, काठगोदाम से हुआ, जो क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी तक निकाली गई। पदयात्रा से पूर्व सेंट पॉल्स स्कूल, काठगोदाम में एक उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजराज सिंह बिष्ट, महापौर, नगर निगम हल्द्वानी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित