मेरठ , फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश में मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम सेक्टर-4 स्थित एक मकान में बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक लल्लू सिंह चौधरी और उनकी पत्नी संतोष मृत पाए गए। दोनों के शव घर के कमरे में फंदे से लटके मिले। आज सुबह घर में काम करने वाली नौकरानी द्वारा पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले की जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। उन्होंने कहा कि अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित