तिरुवनंतपुरम , मार्च 17 -- केरल में तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को आग लगने वहां दहशत फैल गई और इससे प्रभावित ब्लॉक के मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया।
यह घटना सर्जिकल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) के पास स्थित मल्टी-स्पेशियलिटी भवन में हुई, जहां ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने के बाद धुआं तेजी से फैल गया।
एहतियात के तौर पर, लगभग 30 मरीजों को अस्पताल के अन्य आईसीयू और वार्डों में स्थानांतरित कर दिया गया।दमकल एवं बचाव सेवा कर्मी मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग अस्पताल के अन्य हिस्सों में फैलने से बच गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित