एंटानानारिवो , फरवरी 02 -- मेडागास्कर के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि फितिया चक्रवाती तूफान में सात लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 54,000 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
राष्ट्रीय जोखिम एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय ने अपने नवीनतम बुलेटिन में बताया कि उत्तर-पश्चिमी इलाकों और राजधानी एंटानानारिवो में तूफान से 1,400 से ज़्यादा घर तबाह हो गए और 9,000 से ज़्यादा घरों में पानी भर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित