बीकानेर , अक्टूबर 20 -- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों के साथ दीपावाली मनाई।

श्री मेघवाल ने जवानों और उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए दीप प्रज्वलित किए। उन्होंने मिठाई खिलाकर जवानों का मुंह मीठा करवाया और फुलझडियां जलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों के देश सेवा के जज्बे की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

श्री मेघवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे जवानों ने अपने शौर्य से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले जवान आपसी भाईचारा, प्रेम और अखंडता का संदेश देते हैं। इनके साथ त्योहार मनाना गर्व की अनुभूति है। उन्होंने 'वोकल फिर लोकल' का संदेश देते हुए स्थानीय आर्टिजन, मिट्टी के दीपक बनाने वालों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

श्री मेघवाल ने कहा कि दीपावली हमारे जीवन में प्रकाश के महत्त्व को समझाने वाला त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस दिन जीवन में प्रकाश को प्रवेश की अनुमति दें। प्रकाश के प्रवेश से अंधेरा दूर होता है। इस दौरान बीएसएफ के अधिकारी, जवान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित