नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप ने ग्राहक आधार बढ़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षेत्र की कंपनी ओपनएआई से करार किया है।
मेकमाईट्रिप ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह एआई-आधारित ट्रैवल सर्च को और सशक्त बनाने तथा पर्यटन से संबंधित खोज को "कैप्चर करने के लिए" ओपनएआई के साथ सहयोग करेगी। कंपनी अपने ऐप में नयी एआई सुविधाओं को सक्षम करने के लिए ओपनएआई के एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) का उपयोग कर रही है, जिससे यात्री मेकमाई ट्रिप के मायरा इंटरफेस के भीतर ही संवाद करते हुए सीधे बुकिंग तक सहज रूप से पहुंच सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित