Muslim woman alleges Hijab-based harassment at shopVirar D-Mart incidentमुंबई , जनवरी 05 -- महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में एक मुस्लिम महिला ने हाल ही में हिजाब पहनने की वजह उसे उत्पीड़ित करने और आपराधिक धमकी देने का कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। महिला के अनुसार यह घटना एक डी-मार्ट आउटलेट पर हुयी थी ।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। घटना का विवरण पीड़िता के एक वीडियो बयान में है, जो बाद में सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। डी-मार्ट प्रबंधन ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने स्टोर के कर्मचारियों और कथित रूप से शामिल व्यक्तियों के आचरण की गहन जांच का आश्वासन दिया है।
नालासोपारा पश्चिम की निवासी महिला ने बताया कि वह यशवंत नगर में स्थित स्टोर में खरीदारी कर रही थीं। उनका आरोप है कि स्टोर में मौजूद लोगों ने उनकी धार्मिक पोशाक पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं और उन्हें मुस्लिम होने के कारण पीछे रहने को कहा। स्थिति कथित तौर पर तब बिगड़ी जब पुरुषों के एक समूह ने यौन हमले की धमकी दी।
घटना से गहरा आघात पहुंचने पर महिला ने कहा कि यह अपमान उनकी धार्मिक पहचान से सीधे जुड़ा था। घटना के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन का रुख किया। उनका दावा है कि प्राथमिकी तुरंत दर्ज नहीं की गई और उन्हें रात देर तक इंतजार करना पड़ा।
वीडियो को देखकर सामाजिक कार्यकर्ता अहमद मेमन उन्हें पुलिस स्टेशन ले गये। श्री मेमन ने बाद में पुष्टि की कि स्थानीय सहायक पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से चर्चा के बाद शिकायत औपचारिक रूप से स्वीकार कर ली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित