अंबिकापुर, नवम्बर 05 -- ) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

यहां बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान 19 और 20 नवंबर को किया जाएगा। यह दो दिवसीय उत्सव प्रदेश के जनजातीय समुदायों की संस्कृति, परंपरा और गौरव को प्रदर्शित करने वाला आयोजन होगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में इसे बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की जा रही है।

राष्ट्रपति दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और जनजातीय विकास विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय नृत्य, लोककला प्रदर्शन और सांस्कृतिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह आयोजन न केवल प्रदेश की जनजातीय अस्मिता का प्रतीक होगा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जनजातीय विरासत को भी नयी पहचान दिलाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित