लखनऊ , नवंबर 27 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म शुक्रवार को यहां ब्रह्मकुमारी के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति एक दिवसीय लखनऊ दौरे पर सुबह चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और सीधे लगभग दोपहर 12 बजे ब्रह्मकुमारी के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति ब्रह्मकुमारी की वार्षिक थीम 2025-26 "वैश्विक एकता और विश्वास के लिए ध्यान" के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद वह राजभवन में ठहरेंगी। दोपहर में, वह भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के हीरक जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में 'डिफेंस एक्सपो ग्राउंड' पर हिस्सा लेंगी।

श्रीमती मुर्मु की शाम तक राष्ट्रीय राजधानी लौटने की उम्मीद है। उनके दौरे को ध्यान में रखते हुए, लखनऊ पुलिस ने पूरे शहर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये है और वाहनों की आवाजाही के मार्गों में परिवर्तन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित