नयी दिल्ली , दिसम्बर 24 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 24 प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार- 2025 प्रदान किए।
राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के दूसरे संस्करण में उल्लेखनीय कार्यों के लिए वैज्ञानिकों को विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
खगोल भौतिकी विशेषज्ञ दिवंगत प्रो जयंत विष्णु नार्लीकर को मरणोपरांत विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कृषि वैज्ञानिक डा. ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह और सात अन्य को विज्ञान श्री पुरस्कार प्रदान किया गया।
कृषि विज्ञानी डा जगदीस गुप्ता कपुगंती तथा 13 अन्य को विज्ञान युवा और टीम अरोमा मिशन सीएसआईआर को विज्ञान टीम पुरस्कार प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित