मुंबई , फरवरी 24 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के लिए यहां पहुंचीं, जहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुमित्रा पवार, प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल, मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति 'जीवन बचाना और स्वस्थ भारत का निर्माण' नामक राष्ट्रव्यापी पहल का उद्घाटन करेंगी, जो पीडी हिंदुजा अस्पताल की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित