नयी दिल्ली , जनवरी 14 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को पंजाब और राजस्थान की दो दिन की यात्रा पर जायेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति गुरुवार को अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
शुक्रवार को राष्ट्रपति जालंधर में डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन वह जयपुर में रामानंद मिशन द्वारा आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में भी सहभागिता करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित