नयी दिल्ली , अक्टूबर 25 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए इंदिरापुरम और आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
मंडलायुक्त ने स्वयं अस्पताल जाकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है। उन्होंने संबंधित विभागों तथा अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित