मुरैना , जनवरी 12 -- मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से हुए बड़े हादसे के बाद मुरैना नगर निगम के जलकर विभाग को दूषित पानी की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए दिए गए निर्देशों की अवहेलना करने पर जलकर विभाग के दो जलकर उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया।

उपनिरीक्षक राज किशोर दंडोतिया और कमरुद्दीन खान को नगर निगम आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर मुरैना ने नगर निगम को दूषित पानी की सप्लाई की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने ओर पानी के सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन जलकर विभाग के उप निरीक्षक राजकिशोर दंडोतिया ओर कमरुद्दीन खान ने निर्देशों की अवहेलना की और निगम में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। इस आरोप में नगरनिगम आयुक्त सतेंद्र धाकड़ ने दोनों को आज तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित