मुरैना , अप्रैल 15 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ऋतिक उर्फ बेटू डंडोतिया, निवासी महावीर पुरा, मुरैना के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्र कक्षा 12वीं में गणित का विद्यार्थी था। आज सुबह परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद वह स्कूटी से घर से यह कहकर निकला था कि वह माता बसैया के दर्शन करने जा रहा है।
इसके बाद माता बसैया थाना क्षेत्र के कोतवाल डैम के पास उसने अवैध देशी कट्टे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित