मुरैना , अप्रैल 9 -- मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में मैकेनिक मार्केट स्थित एक दुकान में अचानक आग लगने से कीमती मशीनें और स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग दुकान के अंदर रखे ड्रमों में भरे उपयोग किए गए ऑयल तक पहुंच गई, जिससे आग तेजी से फैल गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, अन्यथा पूरी मार्केट इसकी चपेट में आ सकती थी।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित