मुरैना , फरवरी 11 -- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा मुरैना जिले में हायर सेकेंडरी एवं हाईस्कूल की परीक्षाएँ 10 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही हैं। परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए मुरैना जिले में विकासखंडवार कुल 76 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के संज्ञान में आया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास ग्रामवासी, परीक्षार्थियों के अभिभावक एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो जाते हैं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों के बाहर जमावड़ा लगने से असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है, जैसे बाउंड्री पर चढ़ना या खिड़कियों से पर्चियां फेंकना। इससे परीक्षार्थियों की एकाग्रता प्रभावित होती है तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के सामने अवांछनीय परिस्थितियां निर्मित होती हैं। साथ ही अव्यवस्थित वाहन खड़े होने से यातायात बाधित होने और दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित