मुरैना 11अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाना पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल ओर एक देशी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो अज्ञात बदमाश कैलारस रेलवे स्टेशन के अंडर ब्रिज के पास अवैध हथियार लेकर किसी गंभीर वारदात करने के नियत से छिपे हुए हैं।

पुलिस ने सूचना के आधार पर उनकी घेराबंदी कर मौके पर ही धर दबोचा। पुलिस ने दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो देशी पिस्टल एवं एक देशी कट्टा और कुछ कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के नाम अशफाक ओर शाहिद खान बताये हैं और दोनों पुराने जौरा के निवासी हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित