मुरैना , फरवरी 2 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के माता बसइया थाना क्षेत्र में आज एक निजी बस ने खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना अंबाह-मुरैना मार्ग स्थित ग्राम खेड़ा मोड़ पर हुई। ई-रिक्शा में सवार लोग माता बसइया के दर्शन कर लौट रहे थे और सड़क किनारे खड़े थे। तभी अंबाह की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने लापरवाहीपूर्वक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित