मुरैना , मई 01 -- मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से हथियारों की नोंक पर चोरी की गईं साठ भैंसों को पुलिस ने राजस्थान स्थित चंबल के बीहड़ों से बरामद कर लिया है। इन भैंसों की कीमत करीब पैंतीस लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के पहाड़गढ़ विकासखंड के ग्राम ठाठीपुर निवासी चार पशुपालक किसान सिरमौर गुर्जर, सरनाम गुर्जर, जडेल गुर्जर और ओतारी गुर्जर पानी और चारे की कमी के कारण अपनी साठ भैंसों को चराने के लिए सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम नगर का पूरा लाए थे। बुधवार रात बदमाश हथियारों के साथ पहुंचे और पशुपालकों को बंधक बनाकर बाड़े में बंधी भैंसों को हांक ले गए।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सिविल लाइंस, देवगढ़ तथा सरायछोला थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए चंबल के बीहड़ों में सर्चिंग शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि बदमाश भैंसों को चंबल नदी पार कर राजस्थान की सीमा में ले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित