मुरादाबाद, मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अवैध शस्त्र तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गैंग लीडर दुष्यन्त उर्फ दीपक , ऋषभ शर्मा और अजीम अहमद शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 12 देसी बम , दो तमंचे .315 बोर तथा एक तमंचा 12 बोर बरामद किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित