चेन्नई , मई 02 -- कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ( नाबाद 67) और इम्पैक्ट प्लेयर कार्तिक शर्मा ( नाबाद 54) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस कोआठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद को जिंदा रखा। यह टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर की चौथी जीत और मुम्बई इंडियंस की सातवीं हार है।

160 रनों के लक्ष्य का चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 13 रन के स्कोर पर संजू सैमसन (11) का विकेट गंवा दिया। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। इसके बाद उर्विल पटेल ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। छठें ओवर में एम गजनफर ने उर्विल पटेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। पटेल ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1ओवरों में दो विकेट पर 160 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 67 रनों की पारी खेली। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 54 रन बनाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित