टिहरी , फरवरी 12 -- उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए प्रदेश सरकार में मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने गुरुवार को मुनि की रेती ढालवाला क्षेत्र का दौरा किया और विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री उनियाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित