मुंबई , जनवरी 14 -- बृहन्नमुंबई नगरपालिका परिषद (बीएमसी) चुनावों के कारण मुद्रा और शेयर बाजारों में गुरुवार 15 जनवरी को अवकाश रहेगा।

बीएमसी के लिए मतदान 15 जनवरी को होना है। बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने बताया है कि इस अवसर पर शेयर बाजारों में किसी भी प्लेटफॉर्म पर कारोबार नहीं होगा। मुद्रा बाजार में भी अवकाश रहेगा।

बाजार में शुक्रवार से सामान्य कारोबार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित