भरतपुर , दिसम्बर 24 -- राजस्थान में धौलपुर के बसईडांग थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन इनामी बदमाशों सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि धाैलपुर जिले में वांछित आरोपियों, इनामी बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की जिला विशेष दल (डीएसटी), थाना पुलिस, सायबर प्रकोष्ठ, विशेष दल ने मुखबिर की सूचना पर बसइडांग क्षेत्र में तड़के दबिश दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित