अहमदाबाद , मार्च 08 -- भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि मैं हर टूर्नामेंट से पहले बहुत ज्यादा मेहनत करता हूं। मुझे तो बस मेहनत करनी आती है। इसी के साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किये।

न्यूजीलैंड पर मिली 96 रनों से जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि उस जीत में बहतु सारी कठिनाई थी। उसमें वापसी की कहानी थी। ये जो जीत है, ये थोड़ी अलग है। 2024 के बाद से मैंने सोच लिया है कि जो टूर्नामेंट खेलूंगा, अब मैं नहीं हारूंगा। मैं हर टूर्नामेंट से पहले काफ़ी ज़्यादा मेहनत करता हूं। मुझे तो बस मेहनत करनी आती है। मैं अच्छा इंसान बनना चाहता हूं। आप जिस हार्दिक पंड्या को देखते हो, उसमें मेरे फ़ीजियो, मेरे खाना बनााने वाले, और कई लोगो का योगदान है। और जब से मेरी लाइफ में महिका आई है, सब कुछ बदल गया है। अब मैं बस अच्छा करना चाहता हूं और जीतते रहना चाहता हूं। मैं अभी बहुत सीनियर बन चुका हूं। मुझे और 10 ट्रॉफ़ी जीतना है और 10 साल खेलना है। (2023 की इंजरी फ़ाइनल से पहले) वह काफ़ी इमोशनल बात है। भारत में विश्व कप जीतना बहुत बड़ी बात है। कल से मुझे पता था कि हम चैंपियन हैं। मैंने महिका को भी यही बोला कि डोंट वरी, यह हम ही जीतने वाले हैं। हारना मेरे दिमाग़ में कभी रहा ही नहीं। आज किशन, अभिषेक सबको मैं यही बोला कि अपने अच्छे पलों को याद करो। और जाकर खेलो। इशान किशन और सैमसन के साथ जो हुआ, वही लाइफ़ है। आप जब मेहनत करते हैं, सब की ख़ुशियों में अपनी ख़ुशियां तलाशते हैं, तो आपको मौक़ा ज़रूर मिलता है। उन्होंने बहुत मेहनत की और शांत रहें, अब उन्हें उसका पुरुस्कार मिल रहा है।

तिलक वर्मा ने कहा कि टीम को ज़रूरत थी कि हम किसी भी पोज़ीशन पर बल्लेबाज़ी के लिए तैयार रहें। हमने तैयारी भी उसी तरह की। फ़ील्डिंग में हमने अच्छी फ़ील्डिंग की थी। आज भी हमारी टीम ने अच्छी फ़ील्डिंग की। हालांकि फ़ील्डिंग में यह हमारा परफ़ेक्ट दिन नहीं था। अगले दो दिन बड़ी पार्टी होने वाली है। फिर थोड़ा रेस्ट करेंगे और फिर आईपीएल है।

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा कि मैं मिचेल को सॉरी बोलने गया था। मैंने जान बूझ कर नहीं मारा था। अगर बल्लेबाज़ 250 बन रहे हैं तो हमें गेंदबाज़ के तौर पर उन्हें उस स्कोर से पहले रोकना चाहते हैं। इस फ़ीलिंग को पूरी तरह से समझने में दो-चार दिन लेगेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित