चंदौली , फरवरी 28 -- दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (मुगलसराय स्टेशन) पर सुरक्षा बलों ने एक करोड़ 75 लाख रुपये की नगदी के साथ दो युवकों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात 2:41 पर पकड़े गए दोनों आरोपी अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन के ए-1 कोच के बर्थ नंबर 13 और 14 पर बैठकर कोलकाता जा रहे थे। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग को इस मामले की सूचना दे दी गई है. विभाग इस मामले की जांच पड़ताल में जुटा गया है। जानकारी के अनुसार, यह बरामदगी मुगलसराय स्टेशन (डीडीयू) के प्लेटफॉर्म नंबर 2 खड़ी अकालतख्त ट्रेन से हुईं है. आने वले होली त्यौहार के मद्देनजर स्टेशन और ट्रेनों की सघन चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान जब ट्रेन में सवार सिपाहियों ने दो युवको को देखा तो उनके उसके हाव-भाव पर शक हुआ. इसके बाद जब पुलिस ने युवक से बैग खोलने को कहा तो दोनों घबरा गए सिपाहियों ने जब बैगो की चेकिंग की तो उसमें 500-500 रुपये की गड्डियां भरी हुई थीं।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपी युवक कैश के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका. इसके चलते जीआरपी ने इनकम टैक्स विभाग को पूरे मामले की सूचना दी।

इस संबंध में जीआरपी क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रितेश (38) और प्रिग्नेश (43) के रूप में हुई है, जो लखनऊ और गुजरात के रहने वाले है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी कैश से भरा बैग लखनऊ से हावड़ा कोलकाता जा रहें थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित