पटना , अपैल 08 -- बिहार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बुधवार को 'ज्ञान भारतम् मिशन' के अंतर्गत गठित उच्च स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक का मुख्य केंद्र राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध प्राचीन पाण्डुलिपियों को सूचीबद्ध करना, उनका दस्तावेजीकरण करना और उन्हें डिजिटल रूप में सुरक्षित करना रहा।
मुख्य सचिव ने इस दौरान निर्देश दिये कि पाण्डुलिपियों का यह संरक्षण कार्य हमारी सांस्कृतिक पहचान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः इसे 'मिशन मोड' में संचालित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण बिहार में राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण का कार्य अगले 30 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाए।
बैठक में जिला-वार प्रगति की समीक्षा की गई और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे स्थानीय क्लस्टर सेंटर और स्वतंत्र केंद्रों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर इस कार्य को गति प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित