नयी दिल्ली , नवंबर 06 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 1951 के बाद से बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ऐतिहासिक मतदान के लिए मतदाताओं को बधाई दी।
श्री ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को भारत के चुनाव आयोग में पूर्ण विश्वास व्यक्त करने और इतनी बड़ी संख्या में उत्साह और जोश के साथ मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम करने के लिए पूरी चुनाव मशीनरी को भी धन्यवाद दिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा "बिहार ने देश को राह दिखाई है। महोदय, 1951 के बाद से शून्य अपील और सबसे अधिक मतदान के साथ। सबसे शुद्ध मतदाता सूची और मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी। पारदर्शी और समर्पित चुनाव मशीनरी। लोकतंत्र की जीत। चुनाव आयोग के लिए यह एक अद्भुत यात्रा रही है।"आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में 64.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित