रांची , मार्च 09 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कुमार ने मुख्यमंत्री को विभाग के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की प्रति भेंट की।
प्रधान सचिव श्री कुमार ने मुख्यमंत्री को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति प्रतिवेदन, तथा वर्ष 2026-27 के लिए तैयार की गई योजनाओं एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा से भी अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित