रांची , अक्टूबर 26 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे।
उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी के "ब्राह्मण भोज" सह "कुटुंब भोज" में सम्मिलित होकर स्मृति शेष जलेश्वरी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन एवं विधायक श्रीमती सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित