रांची , जनवरी 16 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने ज्यूरिख में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आगामी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। राजदूत ने सीएम को फोरम से जुड़े कार्यक्रम, बैठकों और संभावनाओं की जानकारी दी।
।वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 पर हुई चर्चाबैठक में दावोस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बाद यह पहला मौका है जब राज्य का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहा है। इसे राज्य के लिए एक अहम अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
दावोस में झारखंड की भागीदारी का मुख्य विषय प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास रखा गया है। यह विषय सतत विकास, भरोसे के निर्माण और लंबे समय तक आर्थिक बदलाव को लेकर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के उद्देश्यों से मेल खाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित