गुरुग्राम , फरवरी 09 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में दृष्टिबाधित पुरुषों के लिए आयोजित नागेश ट्रॉफी राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को समान अवसर, बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित खिलाड़ियों की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान गुरुग्राम में आयोजित पहले टी-20 महिला नेत्रहीन विश्व कप की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ समूह तस्वीर भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने टीम की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता देश और प्रदेश दोनों के लिए गौरव का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित