रायपुर , नवंबर 16 -- ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित के प्रति जागरूक करता है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रेस दिवस, भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के महत्व और योगदान को याद करने का दिन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित