बलरामपुर , जनवरी 14 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मकर संक्रांति के अवसर पर बलरामपुर जिले में तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का भव्य उद्घाटन किया। इस पावन पर्व को "भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक" बताते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, लोहड़ी एवं पोंगल की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने महोत्सव के स्थायी आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने जिले में 655 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें शासकीय महिला कर्मचारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल, डाइट भवन और जिला पंजीयन कार्यालय का निर्माण शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित