गोरखपुर , दिसंबर 29 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार प्रातः काल रुद्राभिषेक कर चराचर जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव से लोकमंगल की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025 के अंतिम सोमवार को प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में भगवान भोलेनाथ को विल्वपत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल और दूध से रुद्राभिषेक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित