श्रीगंगानगर , दिसम्बर 15 -- राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर श्रीगंगानगर में रविवार रात जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से गरीब और असहाय लोगों को कम्बल वितरित किये गये।
पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनिया के नेतृत्व में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सूत्रों ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया और महेंद्र मंडा, मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ और चन्द्रपाल वर्मा जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर कंबल वितरण की प्रक्रिया को संपन्न किया और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देखी गयी।
इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित