अमृतसर , दिसंबर 29 -- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि वे मंगलवार को संगत के समक्ष श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों का मुद्दा तथ्यों सहित प्रस्तुत करेंगे।
एडवोकेट धामी ने कहा कि रविवार को श्री अकाल तख्त साहिब में सिंह साहिबों की सभा में दिये गये आदेश में यह स्पष्ट किया गया था कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति न करे, लेकिन मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान इस मुद्दे पर संगत को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि वे कल अपराह्न 12 बजे एसजीपीसी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करेंगे और इस मामले में एसजीपीसी द्वारा की गई सभी कार्रवाइयों को तथ्यों सहित संगत के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने संगत से इस मामले पर हो रही राजनीति के प्रति सचेत रहने की भी अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित