बेंगलुरु , दिसंबर 29 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने नए साल के अवसर पर मनाए जाने वाले जश्न के मद्देनजर सोमवार को पुलिस और संबंधित विभागों को एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिए ।
मुख्यमंत्री ने पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों का जायजा लिया और नए साल की शाम के लिए किए गए इंतजामात के बारे में पूरी जानकारी मांगी। उन्होंने बैठक के दौरान जोर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाए और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी एहतियाती कदम असरदार तरीके से लागू किए जाएं ताकि जश्न के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित