देहरादून , फरवरी 19 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को देहरादून जिले के तरला नागल में दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण के लिये 5.39 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
उन्होंने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के सफल आयोजन के लिये जिलों को विभिन्न प्रकार की व्यवस्थायें किये जाने को लेकर कुल धनराशि 2.35 करोड राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
आपदा के मद्देनजर संचार व्यवस्था को उच्चीकृत किये जाने के लिये वित्तीय वर्ष 2025-26 में आपदा प्रबन्धन विभाग को 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम काशीपुर के तीन क्षेत्रों में 25 सीटर शौचालय के निर्माण के लिये प्रदान की गई 2.10 करोड की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन दिया है।
उन्होंने टिहरी गढ़वाल में तपोवन के नगर पंचायत कार्यालय भवन के लिये 1.58 करोड रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित