भोपाल , अप्रैल 17 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती तथा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ उनका संपूर्ण जीवन सादगी और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और कमजोर वर्ग के उत्थान के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन ज्ञान, शिक्षा और मूल्य आधारित व्यवस्था का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श और विचार युवाओं को शिक्षित, संस्कारित और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित