खगड़िया/ भागलपुर , मई 05 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड स्थित प्रसिद्ध कात्यायनी मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार एवं सौंदर्याकरण कार्य का निरीक्षण किया।

श्री चौधरी के मंदिर निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने उन्हें साइट मैप के माध्यम से कार्य योजना की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मां कात्यायनी मंदिर के दर्शन करनेवाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए जिन संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है उसे बेहतर ढंग से और तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मंदिर आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बेहतर ढंग से ख्याल रखें। मुख्यमंत्री को मंदिर समिति में एक प्रतीक चिह्न एवं चुनरी भेंटकर स्वागत किया।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री श्री चौधरी नेमंदिर में मां कात्यायनी का दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित