वृंदावन/भोपाल, 16 नवम्बर 2025 (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को वृंदावन पहुंचे, जहाँ उन्होंने 'बागेश्वर धाम' के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आयोजित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में सम्मिलित होकर समरसता भोज का प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से प्रारंभ होकर वृंदावन पहुंची यह पदयात्रा भारतीय संस्कृति, परम्परा और विरासत के संरक्षण-संवर्धन का अद्वितीय संदेश दे रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सनातन प्रेमियों से आह्वान किया कि वे पदयात्रा मार्ग पर अधिकाधिक संख्या में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि का प्रत्येक कण दिव्य है। यह कृष्ण-कन्हैयालाल की पावन भूमि है, जहाँ ईश्वर हर कण में समाहित है। बागेश्वर धाम द्वारा सामाजिक समरसता के संकल्प को उन्होंने सराहनीय बताया और पदयात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित