उज्जैन , जनवरी 14 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक पूजा-अर्चना की। वही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री महाकाल के दरबार में विशेष पूजन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
उन्होंने भक्ति भाव से भगवान श्री महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रदेश के विकास, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर के पुजारियों द्वारा विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं।
पूजन के दौरान प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित