उज्जैन , मार्च 26 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रातः उज्जैन स्थित भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चना कर पंचामृत से अभिषेक किया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव अपने जन्मदिन के अवसर पर कल शाम उज्जैन पहुंचे थे, जहां उन्होंने उज्जैन प्रेम क्लब सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। आज गुरुवार सुबह उन्होंने सपत्नीक भगवान अंगारेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित